बेवर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मोटा रोड पर जैतपुर पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। गांव माधो नगर निवासी किसान उमेश सिंह शुक्रवार रात पुत्र की ससुराल मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रेशेपुर से तेरहवीं में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मोटा रोड पर जैतपुर की पुलिया के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में उमेश सिंह की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। हादसे में किसान की मौत के बाद पत्नी गुड्डी देवी व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद