फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में सांप के काटने से हुई किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी किसान बृहस्पतिवार की रात मूंगफली की फसल में पानी लगा रहा था। तभी खेत में निकले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां किसान को मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी किसान कृपाल सिंह (55) पुत्र जौहरी लाल बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद खेत पर चला गया था। खेत पर मूंगफली की फसल में पानी लगा रहा था। तभी खेत से निकले सांप ने उसे डंस लिया। हालत बिगड़ने पर किसान नलकूप पर बनी कोठरी में जाकर लेट गया। कुछ देर बाद जब किसान का पुत्र यहां पहुंचा तो सांप के डंसने की जानकारी हुई। किसान को जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें