पति की मौत की खबर सुन बदहवास हुई पत्नी
गांव नगला कुशल निवासी प्रदीप कुमार की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी, प्रदीप के पांच वर्षीय पुत्री मिष्ठी व दो वर्षीय पुत्र श्रेयांश है। खुशबू को बुधवार की शाम जब हादसे में पति की मौत की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई। वहीं पांच साल की मिष्ठी मां को रोता हुआ देख आंसू पोछते हुए रोने की वजह पूछने लगी।
खुशबू ने उसे बताया कि उसके पिता अब इस दुनियां में नहीं हैं। इस पर बेटी की भी आंखो में आंसू भर आए। वहीं दो साल के श्रेयांश को अभी इस बात की समझ ही नहीं है कि छोटी सी उम्र में उसके सिर से पिता का साया हट गया है। उक्त हादसे के बाद पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।