सैंया। ग्वालियर हाईवे पर गांव किशोरा बाग के समीप मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे कैंटर की टक्कर लगने से किसान अशोक कुमार (55) की मौत हो गई।
सैंया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि नगला केसरी के मजरा बीरई निवासी अशोक कुमार मंगलवार रात्रि खेतों की ओर गए थे। वहां से लौटते समय गांव किशोरा बाग के समीप सैंया की ओर से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कैंटर लेकर चालक भाग निकला। सूचना पर परिजन और गांववाले आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।