फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा

Sat, 02 Feb 2019 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण
विज्ञापन

आगरा के पिनाहट में घने कोहरे की वजह से एक किसान की मौत हो गई। खेत से घर आ रहा किसान ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


भदरौली कस्बा निवासी किसान भूरी सिंह तोमर शनिवार की सुबह तकरीबन छह बजे खेतों पर आवारा पशुओं से फसल की रखवाली करने गए थे। आवारा पशुओं को भगाकर भूरी सिंह घर वापस आ रहे थे। 

सुबह घना कोहरा था। इसी दौरान रेल ट्रैक से गुजरते वक्त भूरी सिंह इटावा से आगरा आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। इससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

मृतक किसान भूरी सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे गए। कुछ देर बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। 

बता दें कि शुक्रवार की रात बदले मौसम के मिजाज का असर शनिवार सुबह भी दिखाई दिया। घना कोहरा होने की वजह से दोपहर 12 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के कारण तापमान गिर गया है और गलन बढ़ गई है। 

शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मथुरा, फीरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी और एटा में घना कोहरा छाया रहा। लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें