ई रिक्शा से लौटते समय पेट्रोल पंप के पास बेहोश हुए अधेड़ की मौत
पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र में शनिवार को विप्रावली पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा से गिरकर एक किसान बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बाह के शंकरपुर चंगोली निवासी किसान रामबरन बघेल (50) शनिवार को पिनाहट क्षेत्र के गांव सूबेदार का पुरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। दोपहर में ई-रिक्शा से घर वापस घर जा रहे थे। विप्रावली पेट्रोल पंप के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना पर थाना पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पिनाहट भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन शव को अपने साथ घर ले गए।