करहल। गांव रूपपुर के पास शुक्रवार की देररात खेत पर जा रहे किसान की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी 65 वर्षीय किसान रनवीर सिंह रोजाना रात को खेत पर सोने के लिए जाते थे। शुक्रवार को भी खाना खाने के बाद रात करीब 9:30 बजे खेत पर जाने की बात कह कर घर से निकले। मैनपुरी-करहल मार्ग पर गांव के बाहर सड़क पार करते समय उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह परिजन को ग्रामीणों ने बताया कि रनवीर का शव सड़क किनारे पड़ा है। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।