फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत में पानी लगाने गए किसान पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से हुई मौत

Mon, 27 Jun 2022 03:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के गांव नगला बहोरी निवासी किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह रविवार रात को सिंचाई करने खेत पर गया था। 
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में खेत पर पानी लगाने गए गांव नगला बहोरी निवासी किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रविवार की रात करीब नौ बजे हुआ। मृतक के भतीजे गोविंद की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गांव नगला बहोरी निवासी किसान हरिभान सिंह (59 वर्ष) रविवार की रात नौ बजे घर से अपने मक्का के खेत में पानी लगाने की बात कहकर गए थे। जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजन खेत की तरफ गए। जहां हरिभान सिंह खेत में पड़े मिले, ऊपर विद्युत तार पड़ा था। 

जब तार को हटाकर उन्हें देखा गया तो वह मृत हालात में पड़े थे। सोमवार की सुबह मृतक के भतीजे गोविंद ने थाने में मामले की सूचना दी। पुलिस द्वारा किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें