फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह ने किसानों की खुशहाली के लिए किया था संघर्ष-देवेंद्र

विज्ञापन
कासगंज में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाते सपाई। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पार्टी कैंप कार्यालय बिलराम गेट पर किसान दिवस के रूप में मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की खुशहाली के लिए संघर्ष किया था।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने उन्हें यादकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। वो देश में हरित क्रांति लाना चाहते थे। सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से 25 दिसंबर को अपने क्षेत्र में किसान चैपाल लगाने का आवाह्न किया।
पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी ने संकल्प लेने को कहा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह गौर, कुलदीप पांडेय, रघुनाथ सिंह यादव, जिलासचिव लक्ष्मन सिंह यादव, देवेंद्र सिंह लोधी, हरिओम शर्मा, मास्टर यादव, विजय जैन, सतेंद्र प्रधान, ओमशिव मिश्रा, डा. मनोज यादव, किशन गौड़, विनीत सविता, मुनेंद्र शाक्य, ओमपाल बघेल, मो. असद, ब्रजेश पहलवान, विशाल कश्यप, अभय यादव, रावेंद्र सिंह चौहान, रामनरेश यादव, कमल सिंह बघेल, डा. केपी सिंह, अवधेश सोलंकी, अमरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें