फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में मधुमक्खियां ने किसान दंपती को काटा, पति की दर्दनाक मौत, खेत पर गोभी की रखवाली कर रहे थे दोनों

Wed, 09 Aug 2023 08:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के गांव नदीम सरोजपुरा में खेत पर गोभी की रखवाली कर रहे पति-पत्नी को मधुमक्खियों ने काट लिया। हमले में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर घायल है।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सैंया थाना इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ताजनगरी में मधुमक्खियों के हमले से एक किसान की जान चली गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। दंपती अपने खेत की रखवाली कर रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सैंया थाना इलाके के गांव नदीम सरोजपुरा में खेत पर गोभी की रखवाली कर रहे पति-पत्नी को मधुमक्खियों ने काट लिया। मोती सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह (55) अपनी पत्नी लीलावती के साथ गोभी के खेत पर रखवाली कर रहे थे।

पीपल के पेड़ से अचानक मधु मक्खियां उड़ गईं। मधुमक्खियों का छत्ता मोतीराम के ऊपर गिर गया। मधुमक्खियों ने पति-पत्नी को बुरी तरह काट लिया। पति मोतीराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी लीलावती की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


परिजन लीलावती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए हैं। मृतक के चचेरे भाई सुनहरी लाल ने थाने में सूचना दी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें