फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: किसान न समझ सका लाइनमैन की चाल, बिजली बिल में छूट का लालच...गवां बैठा 2 लाख रुपये

Sun, 26 May 2024 06:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक किसान से लाइनमैन ने बिजली के बिल में छूट दिलाने का लालच देकर दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को जब इस बात का जानकारी हुई, तो उसने पुलिस से शिकायत की। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी निवासी एक किसान को बिजली बिल में छूट योजना का लाभ दिलाने की बात कह कर बरनाहल के रहने वाले लाइनमैन ने दो लाख रुपये की ठगी कर ली। जानकारी होने के बाद किसान ने जब रुपये वापस मांगे तो टाल मटोल करने लगा। परेशान होकर किसान ने थाने में तहरीर दी है। लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी निवासी किसान राकेश कुमार ने बताया कि उनके खेत पर प्राइवेट नलकूप का कनेक्शन है। वर्ष 2021 में उनके पास बरनाहल का रहने वाला एक लाइनमैन आया। उसने कहा कि बिजली के बिल में छूट चल रही है। ओटीएस योजना के तहत उसे छूट का लाभ मिल जाएगा। आप चाहो तो एक मुश्त में अपने बिल का भुगतान कर योजना का फायदा ले सकते हैं। जब बिल निकलवाया तो करीब 2:32 लाख रुपये निकला।

ओटीएस योजना की छूट के तहत उन्होंने दो लाख रुपये लाइनमैन को दे दिए। इसके बाद उन्हें सिर्फ 23798 रुपये की ही रसीद दी गई। इस तरह से लाइनमैन ने उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया। जब रुपये वापस करने के लिए कहा तो टाल मटोल करने लगा। उन्हें व परिजन को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें