फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: आढ़ती ने आलू खरीद कर नहीं किया भुगतान, किसान ने कीटनाशक दवा खाकर जान दी

Sun, 04 Dec 2022 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला हरवंश में एक किसान ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक आढ़ती ने किसान के आलू का भुगतान नहीं किया था। इसके चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला हरवंश निवासी किसान ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि किसान ने आलू बेचे थे, लेकिन आढ़ती ने भुगतान नहीं किया। इसके कारण वह मानसिक रुप से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम का कराया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


नगला हरवंश निवासी अजगर सिंह (50) ने शनिवार रात को कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह परिजनों को अजगर सिंह की मौत की जानकारी हुई। किसान के घर पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एक आढ़ती को बेचे थे आलू 

मृतक के परिजनों का कहना है कि अजगर सिंह खेती करते थे। उन्होंने अपना आलू कोल्ड स्टोरेज में रखा था। जिसे बाद में आढ़ती को बेच दिया है। आढ़ती आलू का भुगतान नहीं कर रहा था। उधर, कोल्ड स्टोरेज मालिक रुपये के लिए दबाव बना रहा था। इससे आहत होकर अजगर सिंह ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। 

थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि अजगर सिंह की मौत कीटनाशक दवा का सेवन करने से हुई है। मृतक के भाई की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें