कर्ज जमा करने के लिए बैंक कर्मचारियों की ओर से किसान पर दबाव बनाया गया तो उसने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। किसान को पांच दिन पूर्व गांव में मुनादी के बाद बैंक कर्मचारियों ने पकड़ने की कोशिश की थी, वह तभी से लापता था और शुक्रवार की सुबह नहर से शव बरामद हुआ है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव दूल्हा निवासी सुरेश चंद्र (45) पुत्र केदारी लाल का शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे हजारा नहर अरथरा पुल के पास से शव बरामद हुआ है।
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या प्रकरणः एसआईटी ने शुरू की जांच, पीड़ित परिवार से मिले एसएसपी
मृतक के चचेरे भाई जगदीश सिंह ने बताया कि सुरेश चंद्र ने भूमि विकास बैंक से ऋण लिया था, छह माह पूर्व बेटी की शादी करने और लॉकडाउन लगने की वजह से बाहर मजदूरी करने नहीं जा पाया। इसके चलते कर्ज चुकता नहीं कर पाया था। कर्जा जमा कराने के लिए भूमि विकास बैंक के अधिकारी काफी दिन से दबाव बना रहे थे।