फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार मजदूर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में रविवार की दोपहर युवक ने घर में कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार नशे के आदी युवक ने गृहक्लेश के चलते यह कदम उठाया।
विज्ञापन

थाना हाईवे की ललिता नगर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र पाल वर्मा (21) पुत्र मुन्नालाल साड़ी के कारखाने में मजदूरी करता था। एक महीने से घर में बैठे युवक का आए दिन क्लेश होता था। रविवार को मां और पिता के अलावा भाई मजदूरी करने गए थे तो दोपहर 12 बजे युवक ने कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। हाईवे पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लिया। पन्नापोखर चौकी प्रभारी सोनू भाटी ने बताया कि युवक नशे का आदी था। एक माह से घर में बैठे युवक का क्लेश होता रहता था। उसके कारण युवक ने सुसाइड किया है। मृतक के पिता ने अपने बेटे के सुसाइड करने का थाने में लिखकर दिया है।
बांदा के रहने वाले मुन्नालाल 1995 में आए थे मथुरा
मूलत: बांदा के रहने वाले मुन्नालाल परिवार को लेकर 1995 में मथुरा आ गए थे। मथुरा में रहते हुए पति और पत्नी मजदूरी करके परिवार को पाल रहे थे। कॉलोनी में पप्पू पंडित के मकान में किराए पर रहने वाले मुन्नालाल के तीनों बेटे भी मजदूरी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें