फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत, खलिहान से जाता है खुशहाली का रास्ता: पारसनाथ

Wed, 16 Mar 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पारसनाथ्‍ा यादव - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री पारसनाथ यादव ने पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया वहीं उन्होंने सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को बखान किया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता खेत और खलिहान से निकलता है, लिहाजा प्रदेश सरकार की योजनाओं को खेत, खलिहान तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

पारसनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 25 वर्ष से बाद समाजवादी पार्टी को चुना और नौजवान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से किए वादों को पूरा करने के  लिए दिन रात एक कर दिए। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़कर सुनाया।
 इससे पूर्व प्रभारी मंत्री जी ने कृषि प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया और कृषि एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं के स्टालों का निरीक्षण किया। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मेयर इंद्रजीत आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव, मनोरंजन कर सलाहकार विपुल पुरोहित, रामसहाय यादव, रईसुद्दीन कुरैशी, डीएम पंकज कुमार, एसएसपी प्रीतेंदर सिंह, सीडीओ नगेंद्र प्रताप, श्याम भोजवानी, राहुल चतुर्वेदी, क्षमा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें