कासगंज। परिवहन निगम ने वातानुकूलित जनरथ बस के किराए में कटौती की है। यह निर्णय इन दिनों बसों में यात्रियों की संख्य कम होने के कारण लिया गया। इसके तहत 28 फरवरी तक यात्रियों को किराए में छूट मिलेगी। सर्दी के दिनों में वातानुकूलित बस में यात्रियों की संख्या कम रहती है। इससे रोडवेज की आय पर भी असर पड़ता है। इससे बचाव के लिए अधिकारियों ने किराए में कटौती का निर्णय लिया है। इसके लिए कासगंज से दिल्ली को जाने वाली जनरथ बस टू सीटर का किराया 1.60 रुपये प्रति किलोमीटर और एसी बस थ्री सीटर का किराया 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर प्रभावी किया है। इससे यात्री दिल्ली का सफर जनरथ थ्री सीटर में 322 रुपये व जनरथ टू सीटर में टिकट के लिए 355 रुपये देकर सफर कर सकेंगे।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला