कासगंज। जिला सराफा एसोसिएशन की बैठक बुधवार को सोरों गेट स्थित जिला महामंत्री दीपक गुप्ता के प्रतिष्ठान हुई। इसमें पदाधिकारियों ने बैठक को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिला सराफा एसोसिएशन के जिला संयोजक योगेश चंद्र गौड़ ने कहा कि वार्षिकोत्सव 30 दिसंबर की शाम 4 बजे से कन्हैयालाल मैरिज होम पर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू होंगे। शुभारंभ बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध पल्तानी ने की।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला