फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैनी, रिफाइंड, हींग और चायपत्ती के नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को भोगांव तहसील के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। फैनी, रिफाइंड, हींग और चायपत्ती समेत कुल छह नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल ने भोगांव में हिंतेंद्र सक्सेना के फैनी निर्माण केंद्र से फैनी और रिफाइंड का एक-एक नमूना लिया। बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर निर्माता को नोटिस जारी किया। इसके बाद हरिओम ट्रेडर्स फर्रुखाबाद के डिलीवरी वाहन से हींग और चायपत्ती का एक-एक नमूना लिया। सुनील कुमार फैनी निर्माण केंद्र से फैनी का एक और वनस्पति का एक नमूना लिया। सभी नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
टीम ने रामनेश शाक्य किराना स्टोर भैंसरोली को बिना लाइसेंस दुकान संचालित करने और रामकिशन अमूल पार्लर, जीटी रोड भोगांव को बिना पंजीकरण दुकान संचालन करने पर नोटिस जारी किया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें