फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नजर आएगा ‘फैनी’ तूफान का असर, इन चीजों को रखें अपने साथ

Fri, 03 May 2019 02:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फैनी तूफान (सांकेतिक)
विज्ञापन
पूर्वी तट पर 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे समुद्री तूफान ‘फैनी’ का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आज से नजर आने लगेगा। गुरुवार शाम से ही बादलों की लुकाछिपी के साथ हवा में नमी बढ़ गई। वहीं शुक्रवार को गरज-चमक संग बारिश और आंधी आने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने प्रशासन समेत कई विभागों को तेज आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को तेज हवाएं चलीं तो दोपहर में धूप के तेवर दो दिनों के मुकाबले ढीले रहे। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रही, लेकिन शाम को बादलों के छाने के साथ हवाएं भी चलनी शुरू हो गईं।

दिन में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पर आ गया जो दो दिन पहले 44.2 डिग्री पर था। न्यूनतम तापमान भी 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान में कमी बनी रह सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को दोपहर बाद दो से तीन स्पेल में गरज चमक संग बारिश, बूंदाबांदी के आसार हैं, वहीं शनिवार को बादलों की लुकाछिपी जारी रह सकती है। शुक्रवार को तेज हवाओं संग आंधी भी आने के आसार हैं।      

ये रहा तापमान
42.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
24.4  डिग्री पर न्यूनतम तापमान
60 फीसदी तक पहुंची आर्द्रता               
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र के अनुसार, मौसम विभाग ने तीन मई के लिए अलर्ट किया है। विभाग के अनुसार, रेतीली हवाएं, आकाशीय बिजली और बारिश होने की संभावना है। ऐसे में उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि वह आंधी-तूफान, बारिश के समय वाहन न चलाएं।

वाहनों को किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। किसी पेड़, बिजली के खंभे, होर्डिंग, जर्जर मकान से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। यदि भवन की हालत अच्छी हो तो घर के बाहर न निकलें। सामान्य जरूरत की वस्तुएं घर पर रखें। प्रकाश और पानी की व्यवस्था करके रखें। बिजली उपकरणों से दूर रहें। कोई अप्रिय घटना होने पर कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सूचना दें। टार्च, कुल्हाड़ी, सीटी जैसी आवश्यक वस्तुएं राहत एवं बचाव के समय उपयोगी साबित हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें