खेरागढ़। चर्चित राशन माफिया सुमित अग्रवाल को पुलिस ने मंगलवार को गुर्गे शिव सिंह सहित न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया। सोमवार को आरोपियों को पुलिस ने 29 कुंतल सरकारी चावल और वाहन सहित गिरफ्तार किया था। यह चावल धाैलपुर ले जाया जा रहा था।
मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक खेरागढ़ सुमलिका सक्सेना ने सुमित अग्रवाल निवासी गांव पीपलखेड़ा, खेरागढ़ एवं शिवसिंह निवासी नयापुरा थाना कोलारी धौलपुर एवं भागे हुए चालक नरेंद्र निवासी कुल्हाड़ा खेरागढ़ के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में थाना खेरागढ़ पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने राशन माफिया सुमित अग्रवाल और उसके साथी शिव सिंह को न्यायालय में पेश किया। अदालत से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सुमित अग्रवाल सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण योजना के तहत गरीबों को वितरित किये जाने वाले चावल की बड़े स्तर पर कालाबाजारीकरता है। थाना कागारौल, खेरागढ़, अछनेरा में राशन की कालाबाजारी के मामले में करीब आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं।