फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: आज सूरसदन में जमेगी महफिल, देश के नामी शायर करेंगे शिरकत

Sat, 11 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में 'मां तुझे प्रणाम' के कार्यक्रमों की शृंखला में तराने आजादी के बाद कविता और शायरी की महफिल जमेगी। इसमें सूर सदन में शनिवार को रात आठ बजे से देश के नामचीन शायर और कवि अपने कलाम पेश करेंगे।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन और मुशायरा में देश के नामचीन कवि और शायर आ रहे हैं। कविता और शायरी के इस संगम में गोता लगाने के लिए आप भी आइए। काव्य के विभिन्न रंगों का गुलदस्ता आपको यहां मिलेगा।

पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, आशीष अनल, दीपक गुप्ता, अशोक चारण, देवदत्त देव (मुंबई) कविता के विभिन्न रंग बिखरेंगे। शायरों में मुनव्वर राणा, मंजर भोपाली, सबा बलरामपुरी हैं। कार्यक्रम के संयोजक हास्य कवि रमेश मुस्कान हैं।
विज्ञापन


15 अगस्त की सुबह आगरा कॉलेज में जश्न-ए-आजादी होगा। इसी दिन सुबह ठीक 10 बजे जो जहां होगा, वहां पर राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड के लिए रुक जाएगा। सामाजिक संगठन सभी चौराहों को दुल्हन की तरह सजाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें