फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी समेत परिवार के आठ लोग लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

Sat, 21 Jul 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कोतवाली सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एक कारोबारी परिवार के सात सदस्यों के साथ रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। पांच दिन बाद भी उनका पता नहीं चलने पर कारोबारी के भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिकंदरा के शास्त्रीपुरम निवासी शैलेंद्र सिंघल की घर के पास ही कपड़े की दुकान और डेयरी है। उनके परिवार में पत्नी मेघा, बेटे यश, भावेष और मयंक हैं। वहीं उनके साथ सास ऊषा, साले आशीष और मनीष भी रहते थे। 

शैलेंद्र के भाई जितेंद्र सिंघल भी कालोनी में ही रहते हैं। 15 जुलाई को जितेंद्र शैलेंद्र के घर गए। मगर, घर पर ताला लगा हुआ था। भाई और भाभी के मोबाइल नंबर मिलाए, लेकिन मोबाइल नंबर स्विच आफ आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने जताई अनहोनी की आशंका

वहीं शैलेंद्र के साले का मोबाइन नंबर लगा नहीं। इस पर उनकी तलाश की, लेकिन पांच दिन बाद भी उनका पता नहीं चल सका। जितेंद्र ने बताया कि 14 जुलाई को वो भाई से मिलने गए थे, तब वह घर में थे। 

अचानक शैलेंद्र सिंघल और उनके परिवार के सदस्य लापता होने से लोग हैरान है। उनके भाई ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। जितेंद्र ने शुक्रवार को थाना सिकंदरा में तहरीर दी है।
 
शैलेंद्र सिंघल के घर में ताला लगा हुआ है। वहीं स्कूटर भी अंदर रखा हुआ है। कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे, जिससे यह पता चलता कि वो किसके साथ गए हैं। फिलहाल पुलिस परिवार की तलाश में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें