फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः मेथी की सब्जी में डाल दिया गांजा, खाने के बाद परिवार की बिगड़ी हालत

Wed, 14 Aug 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में इलात कराता परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना एका क्षेत्र के उड़ेसर में मंगलवार को गांजा मिश्रित मेथी व आलू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। घबराहट होने पर परिजन सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एका ले गए। यहां से सभी को ट्रामा सेंटर भेजा है। 
विज्ञापन


उड़ेसर निवासी विनोद कुमार की पत्नी कल्पना ने मंगलवार सुबह घर में रखी सूखी मेथी और आलू की सब्जी बनाई थी। उसने मेथी के पास में टंगी गांजे की पोटली को भी मेथी समझकर सब्जी में डाल दिया। 

बच्चों के साथ परिवार के छह सदस्यों ने सब्जी खाई तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन सभी को एका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। आराम नहीं मिला तो यहां से सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। 
विज्ञापन


सब्जी खाकर बीमार होने वालों में विनोद कुमार (35), कल्पना (33), संगम (12), हर्षिता (छह), नितीक्षा (चार) और निशा (25) शामिल हैं। फिलहाल सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें