फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भूख हड़ताल पर बैठा दिल्ली के सर्राफ का परिवार

Thu, 18 May 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
होली गेट चौराहे पर भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में सराफा हत्या-लूटकांड के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मेघ अग्रवाल के परिवार वाले गुरुवार को होलीगेट पर जाकर अनशन पर बैठ गए। साथ में व्यापारी भी पहुंच गए। यहां कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और सांसद हेमामालिनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सरकार के विरोध में भी नारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन


अभी तक पुलिस दो सराफों की हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे व्यापारी परिवार गुस्से में हैं। दोपहर को मेघ अग्रवाल के परिवार वाले होलीगेट पर जाकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। तपती दोपहरी में मेघ अग्रवाल के पिता महेश अग्रवाल, मां मंजू, बहन जीनू और बहन के साथ अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। आसपास के व्यापारी भी इनके समर्थन में आ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। पुलिस को खूब कोसा गया। मंत्री श्रीकांत शर्मा और सांसद हेमामालिनी निशाने पर रहीं। 

कुछ समय बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इन्हें मनाने पहुंच गए। पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने मनाया लेकिन बात नहीं बनी। मेघ अग्रवाल के पिता महेश अग्रवाल सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव के होलीगेट अनशन स्थल पर पहुंचते ही उनके पैर पकड़ कर रो पडे़ थे। सिटी मजिस्ट्रेट भी भावुक हो गए।  बाद में एसपी सिटी ने पहुंचकर भरोसा दिलाया कि 48 घंटे में बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस आश्वासन पर परिवार के लोग धरने से हट गए।  
विज्ञापन

  कांग्रेस के अरमानों पर भाजपाइयों ने फेरा पानी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर का गुरुवार को पीड़ित परिवार के घर और वारदात स्थल पर जाने का कार्यक्रम पहले से तय था। ऐसे में कांग्रेसियों को जानकारी मिली कि मेघ अग्रवाल का परिवार होलीगेट पर अनशन पर बैठ गया है। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी अनशन में शामिल हो गए।  प्रयास हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जल्द आ जाएं तो उन्हें होलीगेट का मंच मिल सके। इस बारे में जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह को जानकारी दी गई। पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल ने मोर्चा संभाला और भाजपाई अनशन पर बैठे परिवार को मनाने में जुट गए। आखिर पीड़ित परिवार मान गया। हालांकि होलीगेट का अनशन खत्म होने के कुछ समय बाद ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें