फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी की खरीदारी करने जा रहे परिजन को पीटा, लूट का आरोप

Sun, 11 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लड़की शादी की खरीदारी करने जा रहे परिवार के लोगों को रविवार दोपहर कार सवारों ने श्मशान घाट रोड पर घेर लिया। लड़की के चाचा व तीन भाइयों को लाठी-डंडा और बेल्ट से पीटा। घायलों ने दो लाख रुपये लूट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घायल कोतवाली पहुंचे और साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंती खुर्द निवासी प्रताप सिंह की भतीजी की रविवार को बरात आनी थी। दोपहर को वह भतीजे रामजी, दिलीप, सचिन, दामाद नसीरपुर घिरोर निवासी वीरेंद्र सिंह के साथ तीन बाइकों से बाजार शादी की खरीदारी के लिए जा रहे थे। प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे ही वह लोग श्मशान घाट रोड पर ईशन नदी पुल के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को कट मार दिया। इसके बार कार सवार आगे रुक गया और उनकी बाइकों को रोक लिया। कट मारने का आरोप लगाते हुए झगड़ने लगा। उसने अपने साथियों को बुलाया और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें, तीनों भतीजे व दामाद को लाठी डंडों और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। रास्ते में झगड़ा होता देख राहगीर रुकने लगे। प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि कार सवार उनके दो लाख रुपये लूट कर ले गए। यह रुपये वह भतीजी की शादी का सामान खरीदने के लिए ले जा रहे थे। घटना के बाद सभी घायल कोतवाली पहुंचे और जानकारी दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी की जा रही है। ऐसी कोई घटना हुई है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें