फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा, कंपाउंडर ने किया था ऑपरेशन

Tue, 04 Jun 2019 12:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हंगामा करते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के श्री बांकेबिहारी अस्पताल में मरीज भर्ती पर रोक के बावजूद प्रसूता का ऑपरेशन कर दिया गया। इससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार को आक्रोशित परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


सिकंदरा निवासी अरुण कुमार की पत्नी राधा देवी (25) को प्रसव पीड़ा होने पर बोदला-सिकंदरा रोड स्थित श्री बांके बिहारी अस्पताल में 29 मई को भर्ती कराया गया। अरुण कुमार का आरोप है कि सामान्य डिलीवरी में जान का खतरा बताते हुए अस्पताल की आया और कंपाउंडर ने पत्नी का ऑपरेशन कर दिया। 

ऑपरेशन के बाद पत्नी कोमा में चली गई। इस पर यहां के स्टाफ ने एंबुलेंस बुलाकर स्पर्श मल्होत्रा अस्पताल भेज दिया। यहां भी हालत न सुधरने पर जयपुर रेफर कर दिया गया, जहां सोमवार रात राधा की मौत हो गई। मंगलवार सुबह जयपुर से राधा का शव लेकर परिजन सीधे श्री बांकेबिहारी अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन


परिजनों ने मृतका का शव अस्पताल के बाहर रख दिया और हंगामा करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि श्री बांकेबिहारी अस्पताल में 16 मई को प्रशासन की टीम ने छापा मारा था। इसके बाद अस्पताल में मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें