फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Tue, 14 Aug 2018 06:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के मोहल्ला जैन नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बालिका की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने नवजात कन्या का शव पोस्टमार्टम के लिए ही जिला अस्पताल भेजा है।  

मोहल्ला इंद्रानगर रेहना निवासी देवेंद्र कुमार सविता की पत्नी राधा को प्रसव पीड़ा हुई तो मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जैननगर खेड़ा स्थित डॉ. वीना जैन के पास ले गए। सुबह करीब नौ बजे राधा ने एक बेटी को जन्म दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि काफी समय बाद तक तो बेटी को नहीं दिखाया। करीब दो घंटे बाद जवाब दिया कि बेटी में जान नहीं है। यह सुनते ही आक्रोशित परिजनों ने जैन नगर खेड़ा स्थित अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। 

परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण उनकी नवजात की जान गई है। उनका तर्क था कि उसके सिर में कैंची लगी है इस कारण मौत हो गई। इतना ही नहीं उसके सिर में भी टांके लगाए हैं। 
 
हाईवे जाम करने की कोशिश

हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम करने को भी आगे बढ़े, लेकिन कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर रवींद्र दुबे का कहना है परिजनों की तहरीर पर नवजात कन्या के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

डॉक्टर ने ये कहा

डॉ. वीना जैन ने कहा कि राधा के परिजनों को बच्चे की धड़कन नहीं मिलने की जानकारी दे दी थी। बच्चा मिलने की संभावना काफी
कम है। यह बताने के साथ परिजनों की ओर से फार्म भरवाने के साथ हस्ताक्षर कराए थे। सुबह आठ बजे बच्ची को जन्म हुआ और
प्रयास किया कि धड़कन आ जाए। काफी प्रयास के बाद परिजन अस्पताल से चले गए थे। लेकिन दोबारा आकर हंगामा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें