फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला इमली में युवक की आत्महत्या के बाद परिजन का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दिलाया न्याय का भरोसा, कार्रवाई के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

जगनेर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला इमली में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का अंतिम संस्कार करने से पहले परिजनों ने पुलिस प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। परिजन मामले में सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

नगला इमली निवासी गिरीश (24 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय भगवान दास, ने सोमवार को अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मंगलवार को जब शव का अंतिम संस्कार किया जाना था, तब परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए। गांव में बढ़ते तनाव और माहौल की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि कानून उनके साथ है। हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें