फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: घायल अधिवक्ता की मौत के बाद जाम लगाकर परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप

Tue, 05 Mar 2019 11:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
सड़क जामकर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन
विज्ञापन
कासगंज के अशोक नगर निवासी अधिवक्ता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अधिवक्ता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कासगंज सोरों मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


अशोक नगर निवासी अधिवक्ता अरविंद बंदी (30) पुत्र रामदास सोमवार को देर रात संदिग्ध हालात में मोहल्ले में ही घायल हालत में पड़ा मिला। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस लेकर घर आ गए। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार सुबह शव को अशोक नगर तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अरविंद को राजू मिस्त्री निवासी हुल्का मोहल्ला और चार अन्य लोग सोमवार शाम सात बजे उनके घर पर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे बाद खुला जाम

ये लोग गाड़ी जलने के मामले में फैसला कराने की कहकर बुलाकर ले गए थे और इसके बाद बंटी की हत्या की गई। वहीं जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार सुखलाल प्रसाद भी मौके पर आ गए। 

आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत करा तकरीबन आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी दिनेश बाबू ने बताया कि अभी मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया सड़क हादसे का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी। 

अधिवक्ता अरविंद के पिता राजेंद्र पाल सिंह जिला पंचायत राज विभाग में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात थे। 27 दिसंबर को हृदयाघात हो जाने से उनकी मौत हो गई। वहीं अधिवक्ता अरविंद की शादी दो जुलाई 2018 को पूजा सिंह के साथ हुई। पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूजा को गहरा सदमा लगा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें