फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के 'हाथ पीले' करना चाहता था परिवार, बेटी पहुंची थाने फिर हुआ कुछ ऐसा

Sat, 09 Nov 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नाबालिग बेटी की शादी परिवार करना चाहता था। लेकिन, किशोरी ने परिवार से बगावत कर दी। आरोप लगाए कि नाबालिग होते हुए उसका रिश्ता बड़ी उम्र के लड़के से तय कर दिया गया। नाबालिग का उत्पीड़न बढ़ा तो वह थाने पहुंच गई और अपने ही परिजनों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अयोध्या मामला: संवेदनशील जिलों में बनेगी अस्थाई जेल, डीजीपी बोले इन जिलों में बढ़ेगी सुरक्षा

मैनपुरी के एक गांव निवासी नाबालिग बुधवार को किशनी थाने पहुंची और तहरीर दी कि वह 15 साल की है, लेकिन घरवालों ने उसकी शादी एक अधिक उम्र के युवक से तय कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूपीः मथुरा में बड़ी वारदात, पूर्वमंत्री के बहनोई की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

विगत महीने उसकी बारात भी आनी थी। वह शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसका उसने पुरजोर विरोध किया तो बारात नहीं आई, लेकिन उसे घरवालों ने ही बुरी तरह मारपीट कर डाली। 

ये भी पढ़ें: बिजली विभाग ने काट दिया बीएसएनएल का कनेक्शन, अफसरों का जनता से संपर्क टूटा

पुलिस का कहना है कि किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पिता श्रीकृष्ण, मां राधा देवी और भाई भानु प्रताप जबरन शादी कराना चाहते हैं। वह अभी नाबालिग है। मना करने पर गाली गलौज व मारपीट की जाती है। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने नामजद परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें