कोसीकलां अपना घर आश्रम में बैठा राकेश दायें, साथ में पिता बुद्धन ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
जिस बेटे को तीन साल पहले मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया, वही बेटा जब जिंदा सामने खड़ा देखा तो खुशी के चलते घरवालों की आंखें भर आईं और बेटे को सीने से लगा लिया। शुक्रवार को कोकिलावन धाम स्थित अपना घर आश्रम पर ये नजारा देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।
चार दिन पहले अपना घर आश्रम की टीम के राजकुमार सैनी, दीपक व हिमांशु को राजमार्ग पर एक युवक मिला। जिसकी हालत खराब थी। उसे अपना घर आश्रम कोकिलावन ले आए। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया।
युवक जब ठीक हुआ तो उसने अपना नाम राकेश पुत्र बुद्धन ठाकुर गांव कुमरिया, थाना मीनापुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार बताया। अपना घर के पदाधिकारियों ने संबंधित थाने में फोन कर घरवालों को सूचित किया।