फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम मकान मालिक: मलबे में दबी छोड़ दी मुन्नी, अपने परिजनों को निकाल लिया; तड़पते हुए चली गई जान

Fri, 17 Jul 2026 01:47 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा लोहमंडी के कटघर इलाके में छज्जा गिरने से हुई महिला की मौत के मामले में परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हादसे के बाद मुन्नी देवी को मलबे में घायल अवस्था में छोड़ दिया गया, जिससे उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
मकान का छज्जा गिरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना लोहमंडी के कटघर इलाके में बुधवार शाम को जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक महिला की जान चल गई थी, जबकि दो महिलाएं और मजदूर घायल हो गए थे। मृतका के परिजन ने बृहस्पतिवार को थाना लोहामंडी में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि मकान मालिक ने निर्माण कार्य के दाैरान सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। हादसा होने पर मलबा हटाकर सिर्फ अपने परिजन को ही अस्पताल ले गए, जबकि मलबे में दबीं उनकी पत्नी को छोड़ दिया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कटघर, लोहामंडी निवासी बाबूलाल ने बताया कि बुधवार शाम तकरीबन 4 बजे पत्नी मुन्नी देवी घर से निकली थीं। उन्हें बाजार से सामान खरीदना था मगर वो काफी समय बाद घर नहीं आईं। क्षेत्र में रहने वाले जैकी माहाैर का मकान जर्जर है। वह छज्जा ठीक करा रहा था। उसने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे। अचानक छज्जा गिरने से पत्नी घायल हो गईं। आरोप लगाया कि जैकी माहाैर के परिजन ने सिर्फ अपने परिवार के लोगों को बचाया।

मुन्नी देवी भी मलबे में दब गई थीं मगर उनको बाहर नहीं निकाला गया। दो घंटे बाद परिवार के लोगों ने उन्हें मलबा हटाकर निकाला। समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन ने पुलिस से कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए कहा। पुलिस के समझाने पर मान गए।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मृतक के परिजन ने तहरीर दी है। इसमें मुन्नी देवी को घायल छोड़ने का आरोप मकान मालिक पर लगाया है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें