दहशत में आए परिवार ने मदद के लिए तांत्रिकों का सहारा लिया। इसके साथ ही मामले में पुलिस में भी तहरीर दी है। परिवार के लोग रातभर जागकर खुद भी घर की रखवाली कर रहे हैं।
आगरा के रुनकता में थाना सिकंदरा के गांव लोहकरेरा नगला फूंसी में किसी शरारती तत्व ने एक परिवार की छत पर रात में हल्दी से स्वास्तिक बना दिया। पशुओं के बाडे़ में कलावा बांध दिया। परिवार के लोग जब सुबह उठे तो तंत्र विद्या देखकर दहशत में आ गए। इसके उपाय लिए तांत्रिकों के पास दौड़ लगाने लगे।
विज्ञापन
नगला फूंसी में राजवीर पुत्र शिवचरण का मकान है। बगल के प्लॉट में पशु बंधे रहते हैं। राजवीर ने बताया कि रात के समय किसी व्यक्ति ने तांत्रिक बुलाकर परिवार के ऊपर तंत्र विद्या कराई है। शाम के समय पशुओं को बांधकर सभी लोग सो गए थे। सुबह उठे तब बाडे़ मे कलावा बंधा हुआ था।
छत के ऊपर हल्दी लगी हूई थी। पूरा परिवार तंत्र विद्या से दहशत में आ गया है। अब परिवार के लोग पूरी रात जागकर रखवाली कर रहे हैं। जिससे कोई दोबारा तंत्र विद्या न कर दे। इसकी रोकथाम के लिए दूसरे तांत्रिक से उपाय भी कराए हैं। मामले में रुनकता चौकी पर तहरीर दी है।