फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुसूचित जाति के युवकों के सामने रखीं जूठीं पत्तलें

Fri, 01 Nov 2024 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के युवकों के सामने रखीं जूठीं पत्तलें
विज्ञापन

- पीटने के बाद जातिसूचक गालियां देकर दावत से भगाया
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव अढूपुर में त्रयोदशी संस्कार की दावत खाने गए युवक और उसके दो साथियों के सामने जूठीं पत्तलें रखी गईं। विरोध करने पर युवकों को पीटा और जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया। जान से मारने की धमकी दी गई। थाने पहुंचे पीड़ितों ने घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

30 अक्तूबर की रात को बरनाहल क्षेत्र के गांव अढूपुर में गांव निवासी सौरभ कठेरिया अपने दो दोस्तों के साथ गांव में आयोजित त्रयोदशी संस्कार की दावत में गया था। गांव के निवासी धनीराम राठौर का देहांत होने पर तेरहवीं की दावत परिवार के लोगों ने की थी। इसमें सौरभ कठेरिया को भी आमंत्रित किया था। वह जब खाने के लिए दोस्तों के साथ बैठा तभी वहां मौजूद रसूखदारों ने उनके सामने जूठीं पत्तलें रख दीं। जब विरोध किया तो रसूखदारों ने जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करते हुए पीटना शुरू कर दिया। पीटने के बाद युवक और दोस्तों का आयोजन स्थल से भगा दिया। इसके कुछ देर बाद आरोपी नरेश यादव, अवनीश यादव, जैकी यादव, धीरेंद्र यादव अपने तीन लोगों के साथ घर में घुस आए और सौरभ व दोनों दोस्तों को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। उक्त घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें