फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के सामने उपस्थित नहीं हुए तीन फर्जी शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को एसआईटी द्वारा फर्जी घोषित चार शिक्षकों को जिला चयन समिति के सामने उपस्थित होना था। चार में से मात्र एक शिक्षक ही समिति के समक्ष उपस्थित हुआ।
विज्ञापन

एसआईटी सूची में शामिल 74 शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद चार शिक्षकों की बर्खास्तगी होना अभी शेष रह गया था। इन शिक्षकों को सेवा समाप्ति के नोटिस बाद में जारी किए गए थे। शुक्रवार को शेष सभी चार शिक्षकों को जिला चयन समिति के सामने सुबह 11 बजे पेश होना था लेकिन चार में से मात्र एक ही शिक्षक यहां अपना पक्ष रखने पहुंचा। प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन यादव, जिलाधिकारी द्वारा नामित सदस्य प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज अरुण कुमार ने उपस्थित शिक्षक से उसके अभिलेखों के संबंध में जानकारी ली। उससे लिखित जवाब भी लिया गया।
ढाई घंटे तक किया गया इंतजार
वैसे तो समिति ने सभी को 11 बजे उपस्थित होने का समय दिया था, लेकिन जब तीन शिक्षक निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुए तो समिति के सदस्यों ने उनका ढाई घंटे तक इंतजार किया। समिति के सदस्य पौने 11 बजे से डेढ़ बजे तक बीएसए कार्यालय पर उपस्थित रहे, लेकिन एसआईटी सूची में शामिल आमंत्रित तीन शिक्षक जवाब देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

चार में से तीन शिक्षक जवाब देने के लिए समिति के सामने उपस्थित नहीं हुए। इसी के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समिति शीघ्र ही आगे की कार्रवाई करेगी। समिति ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें