बेसिक शिक्षा विभाग से बर्खास्तगी के बाद भी फर्जी शिक्षक बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। प्रयास कर रहे हैं कि एफआईआर होने से पूर्व ही बर्खास्तगी का पत्र मिल जाए। इससे हाईकोर्ट से स्टे ले सकें।
बीएड सत्र 2004-05 की फर्जी डिग्री लेकर नौकरी करने वाले 22 शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग बर्खास्त कर चुका है। 136 अभी हैं जिनमें से अधिकांश ने जवाब दे दिया है लेकिन इनके खिलाफ और बर्खास्त 22 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बर्खास्त शिक्षक बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
पहले आठ शिक्षकों को बर्खास्त किया था उनके खिलाफ तो थानों में एफआईआर भी दर्ज है मगर वो भी अपने बचाव के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में चक्कर लगाते रहते हैं। न विभाग उनसे रिकवरी कर पा रहा है और न ही पुलिस प्रशासन उनकी गिरफ्तारी।