फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहा था फर्जी पुलिसकर्मी, फ्लाईंग स्कॉड को हड़काया, पर जूतों ने खोल दी पोल

Tue, 18 Oct 2022 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा कर रहे फर्जी पुलिसकर्मी को टिकट चेकिंग फ्लाईंग स्कॉड ने दबोच लिया। आरोपी ने पहले तो फ्लाईंग स्कॉड के सदस्यों को हड़काने का प्रयास किया, लेकिन उसके जूतों से फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। 

 
विज्ञापन
मुख्य टिकट निरीक्षक कृष्ण मुरारी उपाध्याय और उप मुख्य टिकट निरीक्षक शैलेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए बिना टिकट यात्रा करने वालों को खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत टिकट चेकिंग फ्लाईंग स्कॉड गाड़ी संख्या-12191 श्रीधाम में चेकिंग कर रही थी, तो बिना टिकट यात्रा कर रहे फर्जी पुलिसकर्मी को दबोच लिया गया। पहले तो इस फर्जी पुलिसकर्मी ने खुद को आरक्षी बताते हुए फ्लाईंग स्कॉड के सदस्यों को हड़काने का प्रयास किया, लेकिन लाल रंग के जूतों से उसकी पोल खुल गई।
विज्ञापन



मामला विगत दिवस का है। आगरा मंडल की टिकट चेकिंग फ्लाईंग स्कॉड की टीम गाड़ी संख्या-12191 श्रीधाम में चेकिंग कर रही थी। मुख्य टिकट निरीक्षक कृष्ण मुरारी उपाध्याय और उप मुख्य टिकट निरीक्षक शैलेश मिश्रा जैसे ही गाड़ी संख्या-12191 श्रीधाम के कोच S/7 कोच में पहुंचे, तो यहां एक यात्री से टिकट पूछने पर बहस हो गई। उसके पास टिकट नहीं था। उसने बताया कि पुलिस का आरक्षी है। उसने एक पहचान पत्र भी दिखाया। यात्री ने लाल रंग के जूते पहने हुए थे, ये देख मुख्य टिकट निरीक्षक को उस पर संदेह होने लगा। क्योंकि लाल रंग के जूते पुलिस के एसआई पहनते हैं। 

ये भी पढ़ें - लव, सेक्स और धोखा: मंगलामुखी की सुंदरता का कायल हुआ मैनपुरी का युवक, शादी करने के बाद कर दी ऐसी हरकत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सख्ती से हुई पूछताछ, तो सामने आई सच्चाई

यात्री पर संदेह होने के बाद टीम ने उसे पकड़ लिया और उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने बताया कि वो पुलिस का आरक्षी नहीं है। उसका पहचान पत्र भी नकली है। किराया बचाने के लिए उसने ये सब किया। फ्लाईंग स्कॉड ने आरोपी को मथुरा जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।  इसके साथ ही रेलवे मजिस्ट्रेट के निर्देशन चलाए गए इस अभियान में 10 यात्री अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे लगभग 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें