फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में पुलिस की वर्दी पहन रौब गांठ रहा था युवक, पकड़ा गया तो सामने आई हकीकत

Sun, 19 Apr 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो लॉकडाउन में पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों पर रौब गांठ रहा था।पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसका एक साथी फरार है।  
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी (सीओ) इन्दुप्रभा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना मिल रही थी कि एक युवक एक सिपाही के पीएनओ नंबर का इस्तेमाल कर उसे बदनाम कर रहा है। इसकी जांच एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह को दी गई। 

शुक्रवार शाम को एसओजी प्रभारी ने थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को साथ लेकर रेलवे स्टेशन के गेट से उक्त युवक को पकड़ लिया। युवक पुलिस की वर्दी पहने हुए था और वहां आसपास खड़े लोगों पर रौब गांठ रहा था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी के पास से मिले फर्जी दस्तावेज

जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम विपिन कुमार पुत्र रक्षपाल निवासी नगला ऊमर बताया। उसकी वर्दी में पीएनओ नंबर जब सर्च किया तो उसका नाम हेमकुमार निवासी फरिहा क्षेत्र का निकला। उसके पास से पुलिस की वर्दी के अलावा एक बाइक और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। 

उसने बताया कि उसे प्रतापपुर चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक मुन्नेश निवासी मैनपुरी ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और वर्दी दिलवाई थी। वर्दी पहन कर वो ग्रामीण और आसपास के लोगों पर रौब गांठता था।

पुलिस ने पकड़े गए युवक के आधार पर मैनपुरी निवासी मुन्नेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार घोषित कर दिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। सीओ ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें