फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: कोविड फंड की सीबीआई जांच का फर्जी नोटिस वायरल होने से मची खलबली

Wed, 11 Nov 2020 12:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • सोशल मीडिया पर नोटिस वायरल 
  • आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगी प्राथमिकी
  • एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
कोविड फंड की सीबीआई जांच का फर्जी नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज नगरपालिका के ईओ लवकुश गुप्ता द्वारा कोविड फंड के दुरुपयोग की जांच के मामले में सीबीआई दिल्ली मुख्यालय के नाम से नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह नोटिस तीन पूर्व कोरियर से नगरपालिका को मिला। नोटिस की पैरवी में नगरपालिका के प्रतिनिधि सीबीआई मुख्यालय पहुंचे तो यह नोटिस फर्जी निकला। अब नगरपालिका प्रशासन फर्जी नोटिस वायरल करने और भेजने के मामले में एफआईआर दर्ज कराएगा।
विज्ञापन


ईओ नगरपालिका लवकुश गुप्ता कोरोना संक्रमित होने के कारण नोएडा में इलाज करा रहे हैं। विगत आठ नवंबर को ईओ के नाम से नोटिस आया। यह नोटिस ईओ को 10 नवंबर को सीबीआई मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए भेजा गया था। ईओ के कोरोना संक्रमित होने के कारण वह स्वयं सीबीआई मुख्यालय नहीं पहुंचे।

उन्होंने अपने प्रतिनिधि को सीबीआई मुख्यालय भेजा। ईओ के प्रतिनिधि नोटिस मुख्यालय में दिखाया तो पता चला कि कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। ईओ लवकुश गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों ने साजिश कर नोटिस भेजा है और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। अब मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

ईओ कोरोना संक्रमित हैं। उनका बाहर इलाज चल रहा है। सीबीआई मुख्यालय गए पालिका के प्रतिनिधि को मुख्यालय में बताया गया कि कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। कुछ लोग साजिश कर ईओ और नगरपालिका को बदनाम करना चाहते हैं। किसी भी तरह के कोविड फंड का कोई दुरुपयोग नहीं किया गया है। - राजवीर साहू, प्रतिनिधि, पालिकाध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें