फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना सस्ता सोना: महिला ने ढाई लाख रुपये में खरीदे 55 पीले सिक्के, जांच कराने पर छूटे पसीने; दर्ज कराई FIR

Sat, 09 May 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक महिला को सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर पड़ोसी महिला और उसके साथियों ने 2.50 लाख रुपये ठग लिए। सराफ से जांच कराने पर 55 सोने के सिक्के नकली निकले, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोने के सिक्के बेचने के नाम पर ठगी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पड़ोसी महिला ने सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर नजमा को नकली सोने के सिक्के थमाए और 2.50 लाख रुपये ठग लिए। सराफ के पास जांच कराने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस आयुक्त के आदेश पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अहीर पाड़ा, सौहल्ला निवासी नजमा ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। बताया कि पड़ोस में किराए पर रहने वाली सुशीला ने उसे कम कीमत में सोना दिलाने का झांसा दिया। 27 जनवरी को सुशीला ने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पथौली निवासी दिलीप और एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। आरोप लगाया कि तीनों ने उसे विश्वास में लेकर 2.5 लाख रुपये ले लिए और बदले में 55 पीले सिक्के दिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब उन्होंने नजदीकी सराफ से जांच कराई तो सिक्के नकली निकले। सुशीला के पास पहुंची तो वह मकान खाली कर चुकी थी। बाद में पता चला कि वह शाहगंज में रह रही है। फोन पर संपर्क किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी सदर का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें