फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मृत महिला के नाम पर लिया 20 लाख का होम लोन, कंपनी जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा

Thu, 21 Aug 2025 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फर्जी दस्तावेज लगाकर फाइनेंस कंपनी से 20.27 लाख का लोन ले दिया गया। कंपनी ने मामले में केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की दंपती के खिलाफ थाना ताजगंज में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फाइनेंस कंपनी से 20.27 लाख रुपये का लोन लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया गया है कि मृत महिला के नाम से खाता खुलवाया। कंपनी की ओर से जांच में खुलासा हो गया। इस पर डीसीपी सिटी से शिकायत की गई।
विज्ञापन


शुभम हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के शाखा प्रबंधक संदीप वर्मा ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने कुश नगर, कोटला रोड, फिरोजाबाद निवासी मनोज कुमार और उनकी पत्नी छोटी को नामजद किया। मुकदमे में कहा है कि दोनों आरोपियों ने कंपनी से 22 सितंबर 2023 को 20.27 लाख रुपये का गृह ऋण लिया था।आवेदकों के आग्रह पर कंपनी ने मकान के व्रिक्रेता सरोज देवी निवासी रसूलपुर, फिरोजाबाद के नाम चेक जारी किया था। यह चेक विक्रेता ने अपने खाते में जमा कराया था।

जांच में पता चला कि यह खाता सरोज देवी की मृत्यु के बाद खोला गया था। शक होने पर खाते को फ्रीज कर दिया गया। आरोप लगाया गया है कि मनोज कुमार दो आधार कार्ड का प्रयोग कर रहा है। मनोज ने एक प्रापर्टी सरोज देवी से वर्ष 2024 में खरीदी थी जबकि सरोज की मृत्यु 15 अगस्त 2022 को हो गई थी। आरोपी ने व्हाटस एप पर नोटिस भेजने पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें