फिरोजाबाद के जसराना में फर्जी तरीके से बैनामा कराने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर सोमवार को महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा।
थाना मक्खनपुर के गांव घुनपई निवासी महिला ने 24 अक्तूबर 2017 को घुनपई में एक गाटा संख्या का आधा भाग खरीदा था। महिला के परिजन खेती कर रहे थे। जनवरी में महिला ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कराने के लिए खतौनी निकलवाई तो उसमें से उसका नाम नहीं था, महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।
महिला ने एसएसपी से गुहार लगा उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। महिला ने बताया कि मुन्नी देवी ने फर्जी तरीके से कुल जमीन का दो तिहाई भाग बैनामा करा लिया है। मुन्नी देवी के पुत्र गोल्डी उर्फ बबलू राठौर ने फर्जी आधार कार्ड तैयार कराने के साथ अन्य कागजात तैयार कराए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर रामसरुपी बन बैनामा करने वाली महिला वबीता निवासी ग्राम धौर्रा छलेसर एत्मादपुर आगरा के साथ साहिल निवासी गांगनी दरवाजा थाना फरिहा एवं जौधा निवासी नगला सीरस थाना एत्मादपुर आगरा को गिरफ्तार किया है।