फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैनामा: खतौनी में नहीं था नाम...फिर सामने आया चौंकाने वाला सच, महिला सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 07:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। एक आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना में फर्जी तरीके से बैनामा कराने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर सोमवार को महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा।
विज्ञापन


थाना मक्खनपुर के गांव घुनपई निवासी महिला ने 24 अक्तूबर 2017 को घुनपई में एक गाटा संख्या का आधा भाग खरीदा था। महिला के परिजन खेती कर रहे थे। जनवरी में महिला ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कराने के लिए खतौनी निकलवाई तो उसमें से उसका नाम नहीं था, महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।

महिला ने एसएसपी से गुहार लगा उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। महिला ने बताया कि मुन्नी देवी ने फर्जी तरीके से कुल जमीन का दो तिहाई भाग बैनामा करा लिया है। मुन्नी देवी के पुत्र गोल्डी उर्फ बबलू राठौर ने फर्जी आधार कार्ड तैयार कराने के साथ अन्य कागजात तैयार कराए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर रामसरुपी बन बैनामा करने वाली महिला वबीता निवासी ग्राम धौर्रा छलेसर एत्मादपुर आगरा के साथ साहिल निवासी गांगनी दरवाजा थाना फरिहा एवं जौधा निवासी नगला सीरस थाना एत्मादपुर आगरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें