फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुजुर्ग नहीं समझ पाया शातिरों की चाल, जिन्हें समझा था पुलिसकर्मी; वो निकले चोर

Sun, 07 Jun 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग को चेकिंग के नाम पर रोक लिया। आरोपी ने धमकाकर 17 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया, जिसकी शिकायत पर 12 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
UP Police Constable - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बुजुर्ग को स्कूटर सवार युवक ने रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बता चेकिंग के नाम पर डराया और धमकाकर जेब में रखे 17 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए। शिकायत पर घटना के 12 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पीड़ित वजीर खान सिकंदरपुर कॉलोनी, कलवारी शाहगंज के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 26 मई को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच वह अपनी बाइक से तेजपुर स्थित भगवती ढाबा के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से नीले रंग की स्कूटर पर सवार एक व्यक्ति ने उनकी बाइक जबरन रुकवा ली। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया जबकि वह पुलिस की वर्दी में नहीं था।

आरोपी ने चेकिंग के नाम पर धमकाकर जबरदस्ती तलाशी ली। कुर्ते की जेब से 17 हजार रुपये और उनका मोबाइल निकाल लिया। मोबाइल नंबर बेटे फैजान खान के नाम पर है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग देखी जा रही है। गिरफ्तारी के लिए टीम भी बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें