उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दो मुन्ना भाई पकड़े गए। दोनों ही अपने भाई के बदले में परीक्षा देने के लिए आए थे। दोनों को बायोमेट्रिक के दौरान दबोच लिया गया। एक को जेएलएन और दूसरा फर्जी जीआईसी कॉलेज में पकड़ में आया। दोनों ही प्रथम पाली की परीक्षा में पकड़े गए।