फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकामेश्वर मंदिर में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने की सघन तलाशी

Fri, 13 Jul 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में गुरुवार सुबह बम रखा होने की झूठी सूचना दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके यह सूचना दी गई थी। पुलिस ने साढ़े तीन घंटे तक मंदिर परिसर की सघन तलाशी ली। 
विज्ञापन


किसी तरह की संदिग्ध वस्तु न मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फोन करने वाले शख्स को तलाश रही है। 

रावतपाड़ा में प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना दर्शन के लिए आते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह छह बजे कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि मन: कामेश्वर मंदिर परिसर में बम रखा हुआ है।
विज्ञापन

बीडीएस ने की सघन चेकिंग

उसने कहा कि बम फटने वाला है। इसके बाद फोन कट गया। जानकारी पर सीओ छत्ता रीतेश कुमार सिंह थाना मंटोला की पुलिस के साथ पहुंच गए। बीडीएस और डाग स्क्वैड को भी बुलाया गया। 

बीडीएस ने मंदिर के अंदर और बाहर चेकिंग की। मंदिर के बाहर खड़े वाहनों को चेक किया गया। दुकानों को भी देखा गया। सुबह 9:30 बजे तक चेकिंग की गई, लेकिन किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हो सकी। 

इसके बाद पुलिस टीम लौट गई। मामले में थाना मंटोला में अज्ञात में धारा 153 ए में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फोन कहां से आया और किसने किया? इसके बारे में पड़ताल की जा रही है।

फोन किया स्विच ऑफ

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस नंबर से फोन किया गया वो किसी अखिलेश खल्लासी के नाम पर है। पुलिस ने दोबारा कॉल किया तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि मंदिर में बम नहीं है। आगरा कैंट पर बम रखा है। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उल्टी सीधी बातें करने लगा। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।

एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में बम की सूचना पर सघन तलाशी कराई गई। जांच में पाया गया कि गलत सूचना दी गई थी। मंदिर की सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जा रहे हैं। फोन करने वाले के बारे में पड़ताल की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे मंदिर

वहीं मंदिर में बम की फर्जी सूचना देने की जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने मंदिर महंत योगेश पुरी से मुलाकात की। 

विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। जरूरत पड़ने पर मंदिर की सुरक्षा के लिए अपने कार्यकर्ताओं को लगाएंगे। 

उन्होंने मांग की कि मंदिर के आसपास से अतिक्रमण हटाया जाए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। शुक्रवार को एसएसपी से मिलेंगे। इस दौरान दीपक अग्रवाल, बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें