फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सावधान! बाजार में बिक रहे नामी कंपनी के नकली प्लग, स्विच और रेगुलेटर; पुलिस ने जब्त किए सैकड़ों उत्पाद

Thu, 25 Jun 2026 11:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बेलनगंज क्षेत्र में एंकर ब्रांड के कथित नकली स्विच, प्लग और अन्य विद्युत उत्पाद बेचे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने दुकान से सैकड़ों उत्पाद बरामद कर दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना छत्ता के बेलनगंज क्षेत्र में एंकर ब्रांड के नकली प्लग और स्विच आदि विद्युत उत्पाद बेचे जा रहे थे। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दुकान से काफी माल बरामद किया है। दुकान संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशन इंडिया प्रा.लि. के अधिकृत मैनेजर सुनील कुमार निवासी नई दिल्ली ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि भागीरथ पैलेस, बेलनगंज में अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स नाम की दुकान पर उनकी कंपनी का नकली सामान बेचा जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर जांच की गई तो दुकानदार उज्ज्वल अग्रवाल निवासी पुरुषोत्तम नगर, दयालबाग मिला।

पूछताछ में वह सामान के बिल और कागजात नहीं दिखा सका। मौके से कंपनी के एंकर ब्रांड के नकली थ्री पिन प्लग, फैन रेगुलेटर के 220 पीस और थ्री पिन सॉकेट के 160 पीस समेत काफी सामान बरामद हुआ। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि कॉपीराइट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें