फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में लगी आग, 40 हजार की नकदी व सामान जला

विज्ञापन
कासगंज की ततारपुर कॉलोनी में पतेल में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी व ग्रामीण - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम सनौड़ी में अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लग गई। आग लगने से नकदी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। एक पशु भी आग से काल कलिवत हो गया। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन

अशोक चौहान पुत्र मटरूलाल निवासी सनौड़ी के घर में मंगलवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब परिजनों ने घर से आग की लपटें उठती देखी तो उनके होश उड़ गए। परिजन चीख-पुकार मचा कर घर से बाहर की ओर भागे। उनकी चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
आग पड़ोस के ही प्रेमबाबू पुत्र रामप्रकाश के मकान तक पहुंच गई। जिससे उनका घर भी आग की चपेट में आ गया। आग लगने से अशोक के घर में रखी 40 हजार रुपये की नकदी व घरेलू सामान जल गया। वहीं उनकी एक बकरी जलकर मर गई। प्रेमबाबू का घरेलू सामान आग में जल गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। तहसीलदार तिमराज सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मियों की टीम को भेज कर क्षति का आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन

ततारपुर कॉलोनी में आग से जली पतेल
नगर के ततारपुर कालोनी में बच्चों ने खेल खेल मे पतेल के पूरे में आग लगा दी। आग बंटी पुत्र होतीलाल एवं मेघ सिंह पुत्र बाबूराम के पूरों तक पहुंच गई। जिससे दोनों के घरों के बाहर रखे पूरे जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें