फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेला मार्गशीर्ष- मैदान में लगेंगे ऊंचे झूले, पहुंचने लगा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष अमृतकुंभ प्रारंभ होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मेला शुभारंभ होने में महज 7 दिन शेष रह गए हैं। भूमि आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेला ग्राउंड में जगह लेने के लिए बड़ी संख्या में दुकानदार पहुंच रहे हैं।शनिवार को ट्रकों और मेटाडोर में भरकर मेला की प्रमुख रौनक विविध प्रकार के ऊंचे झूले, मौत का कुआं का सामान आया। इन्हें लिफ्टर की सहायता से उठाकर मैदान में रखा गया। मेला मैदान में गृह जनपद के अलावा बदायूं, बरेली, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, हाथरस, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, उत्तराखंड आदि स्थानों से दुकानदार पहुंचने लगे हैं। मेला मार्गशीर्ष ग्राउंड व हरि की पौड़ी परिक्रमा पर भगवा रंग की पुताई के बाद तीर्थनगरी उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। हरि की पौड़ी किनारे कई साइट्स को भव्य व आकर्षक बनाकर सेल्फी प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं। शंकरजी पुल पर मध्य में खराब पड़े फव्वारे व बंद पड़े गोमुखों को पालिका ने चालू कर दिया गया है। हरि की पौड़ी किनारे डेरा डाले साधुओं के स्थानों पर नगर पालिका ने सफाई अभियान चलाकर वहां अस्थाई शौचालय बनाने, नल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं हरि की पौड़ी में जल की कमी दूर करने के लिए पालिका द्वारा दिन रात नलकूप चलाया जा रहा है। मेला मार्गशीर्ष 29 नवंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


वर्जन-
- मेला मार्गशीर्ष की तैयारियां तेजी पर हैं। मेला को भव्यता देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रतिदिन कामकाज की मॉनिटरिंग हो रही है जिससे किसी भी तरह की खामियां न रह सकें- संजीव कुमार, सदर एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें