फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिला उत्तीर्ण होने का मौका

Fri, 26 Jul 2024 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक-परास्नातक के वार्षिक प्रणाली के तहत वर्ष 2024 की परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को फिर से परीक्षा से शामिल होने का मौका दिया है। ऐसे परीक्षार्थी 31 अगस्त तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना आवेदन कर सकते हैं।श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रानू शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 में डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत अंतिम बार परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष, बीकॉम वोकेशनल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष, परास्नातक में एमए, एमकॉम, एमएससी अंतिम वर्ष के मुख्य, भूतपूर्व, पुन: परीक्षा, श्रेणी सुधार में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा में फिर से शामिल होने का मौका दिया है। संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र 31 अगस्त तक वेबसाइट पर अपने आवेदन कर सकेंगे। पुन: परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थी श्रेणी सुधार के लिए एक विषय के एक प्रश्नपत्र में, अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी दो विषयों के दो प्रश्नपत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें